नई दिल्ली, मई 8 -- राजस्थान की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लखपति दीदी' योजना का दायरा बढ़ाते हुए महिलाओं के लिए ऋण सीमा 1.5 लाख रुपये तक कर दी है, वहीं ब्याज दर घटाकर मात्र 1.5 प्रतिशत कर दी गई है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य गांवों की महिलाओं को छोटे रोजगार, डेयरी व्यवसाय और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार ने इस योजना को केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए सरस डेयरी के साथ नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब महिला स्वयं सहायता समूहों को डेयरी उत्पादों की बिक्री और कैंटीन संचालन जैसी जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।महिलाओं को मिलेगा सस्ता और बड़ा लोन मुख्यमंत्री की घ...