सरस्वती हाईटेक सिटी में बनेगा होटल और मैरिज हॉल
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- सरस्वती हाईटेक सिटी में खाली पड़ी जमीन के इस्तेमाल को लेकर नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। आईएमसी में बीपीसीएल की पुरानी संरचनाओं और भूखंडों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर चर्चा हुई। डॉ. बलकार ने यहां पीपीपी मॉडल पर लक्जरी होटल और मैरिज गार्डन विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरस्वती हाईटेक सिटी में सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। यहां खाली हरित क्षेत्र को मनोरंजन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ गोल्फ कोर्स और हेलीपैड बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आवंटियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सफाई व्यवस्था बेहतर रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.