सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 ए में समर एक्टिविटी कार्यक्रम
बोकारो, मई 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर 2 ए में कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं के लिए समर एक्टिविटी कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकला, रंग भरना, कविता पाठ, नृत्य व खेल-कूद में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समर एक्टिविटी का उद्देश्य बच्चों के भीतर रचनात्मकता,आत्मविश्वास व सहभागिता की भावना का विकास करना था। विद्यालय परिसर बच्चों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों व उत्साह से जीवंत हो उठा। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया व उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- मॉडर्न किड्स पैराडाइज में समर कैंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.