सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 ए में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह
बोकारो, मई 18 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 ए में बाल संसद चुनाव के बाद सोमवार को नव निर्वाचित सांसदों व मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के मार्गदर्शन में नव निर्वाचित बाल सांसदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने व छात्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय में नेतृत्व, सेवा व उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.