शामली, जनवरी 2 -- शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सैनी एवं मुख्य वक्ता प्रवेश शर्मा द्वारा सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्चन कर किया गया। प्रवेश शर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अनेक सामाजिक बहिष्कार और कठिनाइयों को सहन करते हुए बालिकाओं की शिक्षा को अनिवार्य माना और उनके लिए विद्यालय की स्थापना की। उस समय समाज द्वारा उन्हें अनेक प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने दृढ़ निश्चय से कभी पीछे नहीं हटीं। शिवकुमार धीमान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उस दौर में प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की। उनका मानना था कि महिलाओं की दयनीय स्थिति का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.