हजारीबाग, अप्रैल 29 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामनगर कदमा में बुधवार को वृध अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पारिवारिक संस्कारों से जोड़ना और बुजुर्गों के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार नाग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित अभिभावक का अभिनंदन कर उन्हें हनुमान चालीसा पुस्तिका भेंट की गई। उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग बच्चों के प्रथम संस्कारदाता होते हैं और वे जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन देते हैं। अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुजुर्गों के अनुभव को समाज की अमूल्य पूंजी बताया। यह भी पढ़ें- सम्मानित हुए दादा-दादी व नाना-नानी कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस...