बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से अनुदानित व अनुमोदित भारतीय नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शशि भानु सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्राओं व शिक्षकों को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क सभागार के सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में सांस्कृतिक गतिविधियों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय की छात्राओं की तर...