सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा से मनी अंबेडकर जयंती
साहिबगंज, अप्रैल 14 -- बोरियो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोरियो में मंगलवार को सविंधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। शिक्षक विष्णु रक्षित ने संविधान गीत गाकर सभा को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भारतीय विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। उनका जन्म उस समय हुआ जब देश अराजकता, अंधविश्वास, छुआछूत जैसे सामाजिक कुरीतियों से जुझ रहा था। ऐसे में उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलनों को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.