रांची, जनवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में शुक्रवार को मां सरस्वती का पूजन पूरे विधि-विधान के साथ हुआ। प्राचार्य ललन कुमार ने वैदिक रीति से मां शारदे की आराधना की। पूजन के उपरांत सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास, मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, डॉ. धनेश्वर महतो, नर्मदेश्वर मिश्र, लाल अशोकनाथ शाहदेव, अनिल झा, आशीष नाथ शाहदेव और उप प्राचार्य मीना कुमारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...