हजारीबाग, जुलाई 23 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में विद्या भारती द्वारा आयोजित छह दिवसीय प्रांतीय पंचपदी प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला-2026 मंगलवार से शुरू हुई। यह प्रशिक्षण 21 से 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें झारखंड के चयनित विद्यालयों के लगभग 40 शिक्षक भाग ले रहे हैं। दक्षिण बिहार के पूर्णकालिक एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रमुख धरणीकांत ने पंचपदी शिक्षण पद्धति और पाठ योजना पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम और विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने विद्यालय के नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान भवन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का विकास होगा तथा प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक पूरे प्रांत में इस शिक्षण पद...