सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक, वार्षिक कार्ययोजना तैयार
रांची, फरवरी 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेड़ो में गुरुवार को बेड़ो संकुल के पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के विकास हेतु सर्वप्रथम संकुल स्तरीय अध्यापित विषय प्रमुखों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों और आचार्य परिवार के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए संकुल स्तरीय वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल से 25 जुलाई 2026 तक विभिन्न विद्यालयों में कई शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू के प्रधानाचार्य मृत्युंजय सिंह, बीजूपाड़ा के प्रधानाचार्य नीरज तिवारी, काठीटांड़ के प्रधानाचार्य अजय द्विवेदी, सरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.