हजारीबाग, अप्रैल 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में वार्षिक परीक्षा फल का प्रकाशन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ,सदस्य लाल दास चौधरी, सदस्या ऋचा प्रिया सिन्हा ,बबीता कुमारी एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन ,भारत माता पूजन एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मंचासिन अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार पांडे ने कराया ।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों की अच्छी उपस्थिति रही। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भैया-बहनों ने उत्कृष...