साहिबगंज, अप्रैल 3 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दनवार में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को हवन-यज्ञ व पूजन के साथ नए सत्र का शुभारम्भ हुआ। विद्यार्थियों का चंदन, अक्षत ,पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे विधि -विधान और कर्मकांड के अनुसार पुरोहित मदन पांडे ने हवन पूजन करवाया। यजमान विद्यालय के आचार्य सरयू प्रसाद यादव ने पूजा किया। हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान आरती एवं वंदना के पश्चात सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ राम के अलावा प्रधानाचार्य योगेश कुमार, आचार्य विष्णु रक्षित, गौतम दत्ता, राजेंद्र प्रसाद भगत, सरजू प्रसाद यादव, कुंदन कुमार तांती, दीपक कुमार पंडित, राजेश कुमार ठाकुर, आचार्या निलिमा किस्कू, मीनू टुडू, रुयेल किस्कू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.