गुमला, अप्रैल 3 -- कामडारा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हांफू में शुक्रवार को नूतन शैक्षणिक सत्र की सफलता को लेकर विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पं. संटूल की अगुवाई में संपन्न कार्यक्रम में शिक्षक ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से होने पर सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष हरिहर सिंह,सचिव विष्णु चिक बड़ाइक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य मारवाड़ी बिरहोर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर देते हुए विद्यालय को भेंट स्वरूप कुर्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.