गढ़वा, अप्रैल 1 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्घाटन संकुल संयोजक सह प्रांतीय प्रतिनिधि अरविन्द प्रताप सिंह सेंगर, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राम सुरेश राम और प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य जयंत ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि इस आयोजन में पूरे वर्ष की शैक्षिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाती है। तीन दिनों तक गहन चिंतन-मनन के बाद विद्यालय की योजनाएं तैयार की जाती हैं। वहीं अरविंद प्रताप ने अपने शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सभी आचार्यों से सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया।सचिव राम सुरेश ने विद्यालय की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.