शामली, मार्च 7 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु वाटिका की प्रधानाचार्य पल्लवी ऐरन ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। शिक्षिका सविता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और जिस भी क्षेत्र में वे कार्य कर रही हैं, उसे पूरी ईम...