सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित
लोहरदगा, अगस्त 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बड़की चांपी लोहरदगा में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा एवं प्रांतीय प्रतिनिधि सह संकुल प्रमुख संजीव कुमार झा मौजूद रहे। बैठक में विद्या भारती के तत्वावधान में आगामी 25 सितंबर को आयोजित होने वाले वंदे मातरम् कार्यक्रम तथा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनके सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं संकुल प्रमुख संजीव कुमार झा ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता, विज्ञान मेला सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।विद्यालय यह भी पढ़ें- Lohardaga News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.