चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन चक्रधरपुर में बुधवार को भक्तिमय वातावरण में हवन , पूजन,यज्ञ और हर्षोल्लास के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर और विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य बिपिन कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती, ॐ ,और मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किए। दीप स्तुति का सामूहिक वाचन किया गया। मंगल ध्वनि से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया। सर्वप्रथम प्रात: स्मरणम' ,एकात्मता स्त्रोत्र,एकात्मता मंत्र,हनुमान चालीसा,रामायण प्रसंग का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात हवन पूजन यज्ञ का प्रारंभ किया गया। यज्ञ में आहुति विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के आलावा छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से किया गया। इसके बाद छात्र...