रामगढ़, अप्रैल 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में गुरुवार को हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रामायण के सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पहले डाडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया ने दीप प्रज्वलित कर नए सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद डाड़ी बीडीओ ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है। डाड़ी के मुखिया लखनलाल महतो ने भी विचार व्यक्त किया। फिर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया और मुखिया लखनलाल महतो का अभिनंदन अंग वस्त्र प्रदान कर किया। इस अवसर पर पंडित मुरलीधर मिश्रा, सैनाथ गंझू, शशि भूषण सिंह, शिक्षक सहजानंद मिश्र, अरविंद मिश्रा, प्रदीप पाल सहित अन्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.