लोहरदगा, दिसम्बर 27 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को सिखों के दशवें गुरु, गुरुगोविन्द सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन और गुरु गोविन्द सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में गुरु गोविन्द सिंह के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने कहा वे एक महान योद्धा, चिन्तक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे। सन् 1699 में बैसाखी के दिन उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। उन्होने अन्याय, अत्याचार और पापों को खत्म करने के लिए और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के साथ 14 युद्ध लड़े। धर्म की रक्षा के लिए समस्त परिवार का बलिदान किया, जिसके लिए उन्हें सरब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.