घाटशिला, जनवरी 22 -- घाटशिला। बलदेवदास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर घाटशिला में बुधवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा देने वाले भैया-बहनों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुसाबनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य जामवंती मिश्रा, सचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल, सदस्य राजा कर्मकार, उदय शंकर प्रसाद ,प्रधानाचार्य लखन लाल करमाली ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा 9 के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मौके पर सुबीर रजक, गुरु पद पत्र, सुचित्रा सेंद्रिय, सुमन कुमार महतो, विश्वनाथ, प्रियंका मुर्मू, निकिता कुमारी, वंदना किस्कू, सिमरन कौर, नीति शर्मा, भावेश कुमार भगत, भावेश कुमार महतो, दुखीराम, दीपक कुमार नायक, रेनू बाला भकत, वीणा सिंह आदि मौजूद थे।...