सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के टॉपरों को मिला सम्मान
रांची, जून 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में मेधावी छात्र अभिनंदन सह अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करनेवाले छात्रों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह, कुलाधिपति, सिक्किम स्किल विवि, डॉ. मिलिंद, पूर्व प्रति कुलपति, ऊषा मार्टिन विवि ने छात्रों को सम्मानित किया। पवन मंत्री एवं अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह तथा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। विज्ञान संकाय की टॉपर समीक्षा (97.2%), वाणिज्य संकाय की टॉपर अविष्का सिंह (90.8%) तथा कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ओम कुमार (87%) को सम्मानित किया गया। 10वीं की टॉपर छात्रा तुल्शिका परीतृप्ति (95%) को अतिथियों ने सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.