सिमडेगा, मार्च 8 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के केतुंगाधाम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र की वार्षिक परीक्षा नौ मार्च से शुरु होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कक्षाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षण और समयबद्ध परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आचार्यों उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.