हापुड़, नवम्बर 29 -- एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में कोठी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दंत जांच शिविर आयोजित किया। जिसमें कुल 165 बच्चों की दांतों की जांच की गई। डॉ. अंकित गोयल ने बताया कि दांतों में कीड़ा लगना बच्चों में एक सामान्य समस्या बनती जा रही है। इसलिए नियमित ब्रशिंग और समय-समय पर चेकअप बेहद आवश्यक हैं। अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को गांव-शहर हर स्तर तक पहुंचाना है। सचिव माधव बंसल और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर समाजहित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और आगे भी निरंतर लगाए जाएंगे। इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही हमारे समाज का भविष्य हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा ने कहा कि क्लब की टीम निरंतर सेवा कार्यों में लगी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.