गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 15 बालिकाओं को एचपीवी (एचपीवी) टीका लगाया गया। शुक्रवार को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग में सीएमओ डॉ. राजेश झा एवं प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह ने किया। पहला टीका आठवीं की छात्रा खुशी गुप्ता को लगाया गया। खुशी गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी सहपाठियों एवं अन्य बालिकाओं से भी इस सुरक्षित एवं निःशुल्क टीके का लाभ उठाने की अपील की। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम का एक प्रभावी माध्यम है। प्राचार्य डॉ. रमेश सिंह ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. एनके द्विवेदी, संदीप...