सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप का द्वितीय दिवस संपन्न
बिजनौर, मई 22 -- चांदपुर के लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित समर कैंप के द्वितीय दिवस पर विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुदित वैश्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशु गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. मुदित वैश्य ने बच्चों को दांतों की स्वच्छता, फास्ट फूड व मोबाइल के कम उपयोग की सलाह दी। वहीं आशु गोयल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कैंप में विज्ञान प्रयोग, वैदिक गणित, योग, बास्केटबॉल, डांस, मेहंदी एवं विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया तथा समर कैंप में करीब 80 बच्चों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- 150 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वर्णप्राशन यह भी पढ़ें- पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.