लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। रविदास जयंती के पूर्व संध्या पर बीआइडी गुमला रोड, स्थित सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में महान समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रणेता संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और आचार्यों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व आचार्य कुशवाहाकांत मौर्या उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता सुनीता कुमारी ने की। मुख्य वक्ता अशोक कुमार सिंह ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, "संत रविदास का दर्शन मन चंगा तो कठौती में गंगा आज के युग में और भी प्रासंगिक है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.