शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- खुटार। कस्बा के बंडा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को परीक्षाफल वितरित किए गए। परीक्षाफल मिलने सफल छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक डा० कृष्ण मुरारी शुक्ला व कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने छात्र छात्राओं की मेहनत, लगन व निष्ठा की सराहना की। सभी छात्रों को सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की। साथ ही आगे भी पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने को कहा। इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य व छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.