सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से पंचम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश मित्तल, दिनेश अग्रवाल, अंकुर गर्ग, रमेश जैन, शिव कुमार वर्मा, जगदानन्द शर्मा, विनोद माहेश्वरी, शिवांशु गोयल, शैली गोयल व आयुष सिंघल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात ममता शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया और मिनाक्षी जैन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से पंचम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रवेशिका से पंचम तक के विद्यार...