सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन
पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।माधव कोठी थाना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के समापन सत्र का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न। समापन सत्र में मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए बालकों का सर्वांगीण विकास करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर व्यवहारिक जीवन से जुड़ी होनी चाहिए। बालकों को ऐसा शिक्षण दिया जाए जिससे वे जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। शिक्षकों का दायित्व है कि वे बालकों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध करें। मुख्य अतिथि ने विद्या भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.