जौनपुर, मई 20 -- गौराबादशाहपुर। कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र संसद के प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तथा पूरे मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए सभी बच्चों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। उन्होंने विद्यालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यशस्वी बनाने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण के दौरान छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए अनन्या चौबे तथा उप प्रधानमंत्री पद के लिए शाश्वत अग्रहरि और श्रेया मोदनवाल ने शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...