रांची, फरवरी 14 -- रातू। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर काठीटांड रातू के विद्यार्थियों को शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत बायोडायवर्सिटी पार्क ले जाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पौधों, बांस की प्रजातियों, जलीय पौधों, गुलाब, फूलों, घास, कैक्टस तथा औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य अजय द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरुकता मिलती है और उनका ज्ञानवर्धन होता है। पार्क में प्रत्यक्ष अवलोकन से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने कई नई जानकारियां हासिल कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.