जौनपुर, सितम्बर 27 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की तरफ से आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मयंक माझावर जनपद सुल्तानपुर में संपन्न हुई। विद्यालय के बच्चों ने सात गोल्ड मेडल,18 सिल्वर मेडल और आठ रजत मेडल प्राप्त कर विद्यालय और जनपद के गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं तथा विद्यालय के खेलकूद प्रमुख डब्लू, राजेश एवं किरन यादव को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...