सहारनपुर, मार्च 29 -- अंबेहटा। घनश्याम दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर का शनिवार को वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नीना राणा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहां की छात्र-छात्राओं को विद्यालय संस्कारिक शिक्षा के साथ-साथ उनको खेलकूद में भी आगे लाना है। प्रबंधक गौरव मित्तल ने कहा कि छात्र-छात्राएं कक्षा एक से ही अपना लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें तो सफलता उनके कदम चूमेगी। इस मौके पर अध्यक्ष पवन सैनी, कोषाध्यक्ष सरदार कश्मीर सिंह, सुधीर मित्तल, वेद भूषण गुप्ता, नेमचंद गर्ग, अश्वनी मित्तल सहित विद्यालय की अनेक अध्यापिकाएं वह अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.