सहारनपुर, जनवरी 31 -- सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आशीर्वाद वचन और सांस्कृतिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ अजय सिंह द्वारा किया गया। छात्र परिषद की प्रधानमंत्री कुहू पुंडीर ने वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बिताए पलों को साझा किया। इसके बाद कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत और नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर समां बांध दिया। शैक्षिक संयोजक संदीप सिंह राणा ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। रोनित ने कविता के माध्यम से मंगल कामनाएं प्रेषित कीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों हर्ष, अक्षत मित्तल, अक्षित शर्मा, रितिका, मेहुल अरोड़ा, कार्तिक सैनी, भव्या सिंह, राघव गर्ग...