धनबाद, मार्च 30 -- सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में रविवार को तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य रामाकांत राणा एवं भौतिकी के वरिष्ठ आचार्य अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाले उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से विद्यालय के क्रियान्वयन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर विषय प्रतिपादन करना, परीक्षा, प्रतियोगिताएं, अनुशासन आदि विषयों पर विचार विमर्श व चर्चा होगी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा ने कहा कि विद्या भारती प्रत्येक वर्ष सत्रारंभ से पहले अपने सभी विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन करती है। इस प्रकार के कार्यशाला से आचार्यों के बीच नवाचार का आदान-प्रदान होता है। कार्यशाला में सभी आचार्य एवं दीदी जी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.