बुलंदशहर, फरवरी 1 -- । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज में रविवार को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं हिन्दी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया, जो प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित रहा। इस प्रतियोगिता में कुल 180 प्रश्न वैकल्पिक थे जिनमें से 80 प्रश्नों का जवाब देना था एवं 01 प्रश्न वर्णनात्मक था जो 20 अंक का था और जिसे 250 शब्दों में लिखना था। इस प्रतियोगिता में 231 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया था। छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में खराब मौसम व वर्षा के वाबजूद भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का देश स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें लाखों छात्र-छात्र होने प्रतिभा किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1,00,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त कर...