मुरादाबाद, मई 13 -- सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरजन नगर में बुधवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान जन शिक्षा समिति द्वारा आयोजित मुरादाबाद एवं रामपुर जिले की विभागीय खेलकूद की एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला मुरादाबाद एवं जिला रामपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर की दौड़ें तथा लंबी एवं ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी एवं यहां पर संभाग निरीक्षक यशपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, ऋषिपाल सिंह, राक...