सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ सामूहिक वंदेमातरम् गायन
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को नमामि भारतम् अभियान के तहत सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 175 छात्र-छात्राओं के साथ आचार्यों, गणमान्य लोगों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ब्यास चंद्र विश्वकर्मा और विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार ने मां भारती और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वंदेमातरम् की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका तथा राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Godda News: महागामा में एक साथ गूंजा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.