सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
गुमला, अगस्त 27 -- सिसई, प्रतिनिधि। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा सिसई में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। अवकाश को देखते हुए विद्यालय में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सभी भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक राखी बांधी। वहीं भाइयों ने बहनों की सुरक्षा,सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आचार्य मृत्युंजय कुमार मिश्र ने राखी के धागे में बचपन कविता प्रस्तुत की, जिसका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया। आचार्या कौशल्या कुमारी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत,परंपरा और महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बहनों ने दिखाई कलात्मकता प्रधानाचार्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.