सरस्वती विद्या मंदिर में समर कैंप का शुभारंभ
पीलीभीत, जून 22 -- पूरनपुर। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हो गया। कैंप 21 से 26 जून तक चलेगा, जिसमें कक्षा एक से 12 तक के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन नारी शक्ति क्लब की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार समर कैंप में पेंटिंग, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, वैदिक गणित, मेहंदी कला, कंप्यूटर शिक्षा, इंडोर गेम्स और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रधानाचार्य सौरव वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। समर कैंप बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.