धनबाद, अप्रैल 23 -- सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गुरूवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुंवर सिंह स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे और उन्होंने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया। हमें उनके जीवन से देश प्रेम की शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने कहा कि हम जयंतियां इसलिए मनाते हैं ताकि हम महापुरुषों से प्रेरणा ले सके और अपने जीवन को उनके अनुसार बेहतर बना सके। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि किसी कार्य को करने के लिए उम्र बाधा नहीं होती है। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.