बरेली, मार्च 20 -- सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगतपुर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनु महाजन ने समापन कराया। अनु महाजन ने छात्रों को संबोधित करते हुए, अनुशासन नेतृत्व क्षमता तथा टीम वर्क द्वारा कार्य करने के बारे में बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव ने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। सत्र 2025-26 के दौरान किए गए कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। स्वयंसेविकों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गये। सात दिवसीय शिविर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं गई। प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गय...