मुंगेर, अप्रैल 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में बुधवार को वीर कुंवर सिंह जयंती देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को 1857 के नायक के शौर्य और आत्मसम्मान से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा, कि वीर कुंवर सिंह का व्यक्तित्व साहस एवं आत्मसम्मान से परिपूर्ण था। 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजी शासन के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व कर उन्होंने साबित कर दिया -अस्सी वर्षों की हड्डी में जागा जोश पुराना था। उनका योगदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमूल्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह, बालिका खंड प्रभारी प्रधानाचार्या राखी कुमारी तथा प्राथमिक खंड प्रभारी प्रधानाचार्या सुजीता कुमारी ने संयुक्त रूप से वीर कुंवर सिंह के चित्र ...