पीलीभीत, अप्रैल 19 -- पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बाल कुंभ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रचारक दुष्यंत , नगर प्रचारक देवेश , नगर कार्यवाह आशीष और खंड शारीरिक प्रमुख दीपक पाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बालकों से लेकर वरिष्ठ वर्ग के स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बौद्धिक सत्र में जिला प्रचारक दुष्यंत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यह भी...