लोहरदगा, नवम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में सोमवार को वीर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की सार्धशती जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। संपूर्ण विद्यालय परिवार ने नत मस्तक होकर वीर बिरसा मुंडा को पूरी श्रद्धा के साथ सुमनांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर स्कूल के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, आचार्या मधुमिता शर्मा, आचार्य राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य ने कराया। आचार्य प्रमेन्द्र ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र को उजागर करते हुए अनुकरणीय और प्रेरक बतलाया। बिरसा मुंडा का जीवन सेवा, संस्कार, शिक्षा, धर्म, मानव-कल्याण और राष्ट्र को समर्पित था।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.