सरस्वती विद्या मंदिर भूली में निबंध प्रतियोगिता
धनबाद, अगस्त 20 -- भूली। सरस्वती विद्या मंदिर भूली में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के बीच सुलेख प्रतियोगिता, कक्षा चतुर्थ एवं पंचम में चित्रांकन, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक खंड के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता करायी गई। निबंध का विषय छठी कक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर, सप्तम के लिए अयोध्या जी का पौराणिक महत्व, अष्टम के लिए पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका, नवम के लिए सामाजिक समरसता एवं हमारा दायित्व, दशम के लिए संयुक्त परिवार का महत्व, एकादश के लिए स्व का बोध और हमारा दायित्व, द्वादश के लिए देशहित में नागरिक कर्तव्य था। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य रण सुमन सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य रंजना सिंह सहित सभी आचार्य सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: तुलसीदास भारतीय संस्कृति, संस्कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.