सरस्वती विद्या मंदिर भूली के खिलाड़ियों का का जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 6 -- भूली। विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर भूली के छात्रों ने जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चार गोल एवं पांच रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 5 जुलाई को सविमं सिनीडीह में आयोजित की गई थी। सभी विजेता छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य रण सुमन सिंह ने सोमवार को विद्यालय में सम्मानित किया। विजेता छात्र; कृष्णा गोविंद, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, आरूषी कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं अनंत कुमार, श्लोक कुमार सिंह ,श्वेता कुमारी, स्नेहा कुमारी ,कोमल कुमारी ने सिल्वर मेडल जीता। सभी गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के खेल शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.