बिहारशरीफ, मई 11 -- नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा परिषद के तहत हुआ कार्यक्रम गौ ग्रास अर्पित कर गौ माता का किया वंदन फोटो : राजगीर स्कूल-राजगीर के वीरायतन में सोमवार को भ्रमण करते सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र। राजगीर, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को वीरायतन का भ्रमण किया। छात्रों ने गौशाला में गौमाता को गौ ग्रास अर्पित किया और वैदिक श्लोकों के माध्यम से उनकी वंदना की। विद्यार्थियों ने श्री ब्राह्मी कला मंदिर का अवलोकन कर ज्ञानवर्धन किया। वहीं, साध्वी कल्याणी माताजी का आशीर्वाद प्राप्त कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं संस्कारों का अनुभव किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया वीरायतन का भ्रमण विद्यार्थियों ने जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवा...