अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैर मार्ग, अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा काव्या सिंह ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यश गोस्वामी 95.2% अंकों के साथ दूसरे, रिद्धि वाष्णेय 94.2% के साथ तीसरे, रिशिता सिंह 94% के साथ चौथे और अनुष्का उपाध्याय 93.4% अंकों के साथ पाँचवें स्थान पर रहीं।इसके अलावा तनिष्का सारस्वत ने 92.4%, इंदु उपाध्याय ने 92%, मयंक और युग अवस्थी ने 91.2%, जान्हवी रावत ने 90.8%, श्रेयांश शर्मा ने 90.6%, देव सिमानिया ने 90.4% तथा लावण्या वाष्णेय ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह भी पढ़ें- सीबी...